National
गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स पर चला इलाहाबाद HC का डंडा, 6 टावर गिराने का आदेश, तत्कालीन GDA वीसी पर भी जांच के निर्देश
विधि संवाददाता, प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी में अवैध निर्माण के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए छह टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। चार टावरों की नौवीं और दसवीं मंजिल और दो पू
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए
-1793213923546.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गाजियाबाद की गुलमोहर ग्रीन्स सोसाइटी में अवैध निर्माण के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए छह टावरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है। चार टावरों की नौवीं और दसवीं मंजिल और दो पूरे टावर दो महीने के भीतर गिराए जाएंगे।
कोर्ट ने 18 दिसंबर 2024 को जारी तीसरे कंपाउंडिंग आदेश को अवैध ठहराते हुए निरस्त कर दिया है। संबंधित आदेश देने वाले गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के तत्कालीन उपाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।मामले में एक इंस्पेक्टर को निलंबित भी किया गया है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


