National
बॉम्बे HC ने कारोबारी की गिरफ्तारी को बताया अवैध, पुलिस-मजिस्ट्रेट के खिलाफ होगी कार्रवाई; सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को मालाबार हिल के व्यवसायी बिपिन अग्रवाल की 2017 में हुई गिरफ्तारी को अवैध करार दिया। कोर्ट ने पाया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक डेवलपर के साथ मिलीभगत करके अग्रवाल को ज
लेखक Digital Desk192K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को मालाबार हिल के व्यवसायी बिपिन अग्रवाल की 2017 में हुई गिरफ्तारी को अवैध करार दिया। कोर्ट ने पाया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने एक डेवलपर के साथ मिलीभगत करके अग्रवाल को जबरन वसूली के एक मामले में झूठा फंसाया था।
हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह अग्रवाल को मुआवजे के तौर पर दो सप्ताह के भीतर 5 लाख रुपये का भुगतान करे। साथ ही कोर्ट ने इस मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। जरूरत पड़ने पर उन्हें सस्पेंड भी किया जा सकता है।



