जागरण संवाददाता, यमुनानगर। कई दिन से बादलवाई व वर्षा के बाद सोमवार को धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। तेज वर्षा व हवा से गिरी फसल के प्रबंधन में किसान व्यस्त नजर आए। खेतों में जमा पानी की निकासी भी की। धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, अधिकतम 31 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार व बुधवार को भी धूप निकलने की संभावना है।