National
ग्वालियर में बैरिकेडिंग के बावजूद शीतला माता मंदिर तक कैसे पहुंचा ट्रक? Google Maps के शॉर्टकट रूट ने बढ़ाई जांच की उलझन
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के मेले के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर एक नई आशंका सामने आई है। खबरों के मुताबिक, धान से लदा ट्रक कथित तौर पर गूगल मैप्स पर सुझाए गए शॉर्टकट रास्ते से
लेखक Digital Desk94K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के मेले के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर एक नई आशंका सामने आई है। खबरों के मुताबिक, धान से लदा ट्रक कथित तौर पर गूगल मैप्स पर सुझाए गए शॉर्टकट रास्ते से मंदिर की ओर पहुंचा था। इसी दौरान ढलान पर ट्रक के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई और वाहन श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो होमगार्ड जवान भी शामिल बताए गए हैं।
CSP रवि भदौरिया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि ट्रक चालक और वाहन मालिक को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, ट्रक प्रतिबंधित मार्ग तक कैसे पहुंचा और हादसे की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच जारी है।