National
मनीष गुप्ता हत्याकांड: गोरखपुर में पुलिस पिटाई से मौत, CBI को सौंपी गई थी जांच
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तारामंडल स्थित होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत ने पांच साल पहले पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। 27 सितंबर 2021 की रात होटल में पुलिस की पिटाई से उनकी मृत्यु होने का मामला सामने आने
लेखक Satish Kr. Pandey189K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तारामंडल स्थित होटल में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत ने पांच साल पहले पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। 27 सितंबर 2021 की रात होटल में पुलिस की पिटाई से उनकी मृत्यु होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।
घटना ने इतना तूल पकड़ा कि मामले की जांच सीबीआइ को सौंपनी पड़ी। आज भी रामगढ़ताल थाने में खड़ी पुलिस की वह जीप इस घटना की याद दिलाती है, जिससे मनीष को पहले निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया था।



