जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के गड्ढे में मोटरसाइकिल गिरने से जान गंवाने वाले 25 वर्षीय कमल ध्यानी की मौत के मामले में फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट सामने आई है।
पुलिस की पूरक चार्जशीट के अनुसार, कमल के खून में प्रति 100 मिलीलीटर 150.2 मिलीग्राम एथिल अल्कोहल पाया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चलाते समय रक्त में शराब की निर्धारित सीमा 30 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर है।