संवाद सहयोगी, मसौढ़ी। मंगनी के बाद स्वजनों द्वारा शादी करने से मना करने पर मंगेतर द्वारा शादी की नीयत से युवती को सोमवार को भगा ले जाने का एक मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में लहसुना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के दादा ने सोमवार की शाम नदी थाना के संबलपुर ग्रामवासी संजय साव के पुत्र गौरव कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।