National
उदयपुर सेंट्रल जेल में बड़ा खुलासा: कैदियों के लिए वर्दी के भीतर छिपा रखा था तंबाकू, प्रहरी और हेड कांस्टेबल पर FIR
जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित तंबाकू पहुंचाने की कथित कोशिश और मामला दबाने के आरोप में प्रहरी पंकज कुमार तथा आरएसी के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह के खिलाफ सूरजपोल थाने में मुकदमा दर
लेखक Digital Desk155K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उदयपुर। उदयपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक प्रतिबंधित तंबाकू पहुंचाने की कथित कोशिश और मामला दबाने के आरोप में प्रहरी पंकज कुमार तथा आरएसी के हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह के खिलाफ सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की कथित मिलीभगत सामने आई। घटना 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुख्य प्रवेश द्वार पर तलाशी के दौरान पंकज पर संदेह हुआ।

-1795489715131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

