National
प्रयागराज में आबकारी सिपाही की मौत मामले में अस्पताल संचालक डॉक्टर पर FIR, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आबकारी सिपाही 35 वर्षीय इमरान अहमद की मौत के मामले में आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया है। कोर्ट के आदेश पर करेली पुलिस ने गौस मेडिकेयर सेन्टर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. फिरोजउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर
लेखक tara chand78K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। आबकारी सिपाही 35 वर्षीय इमरान अहमद की मौत के मामले में आखिरकार मुकदमा दर्ज हो गया है। कोर्ट के आदेश पर करेली पुलिस ने गौस मेडिकेयर सेन्टर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. फिरोजउद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इमरान के अब्बा अली अहमद सिद्दीकी का कहना है कि आबकारी विभाग में कांस्टेबल के पद पर सेवारत रहने के दौरान बेटा लीवर की बीमारी से पीडित हुआ। 21 जुलाई 2024 को उसे गौस नगर, करेली स्थित अस्पताल में चेकअप कराया। वहां डॉक्टर फिरोजउद्दीन ने तात्कालिक समुचित इलाज के लिए भर्ती किया। बताया कि उस वक्त बेटे की हालत सामान्य थी।



