National
सीतापुर में नदी की जमीन पर केशव ग्रीन सिटी बसाने वालों के खिलाफ FIR, रडार पर मददगार अधिकारी
जागरण संवाददाता, सीतापुर : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमाफिया मुकेश अग्रवाल और उसके गैंग के खिलाफ सरायन और पिरई नदी के बह
लेखक Digital Desk128K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सीतापुर : जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के जिले में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में बड़ा मामला सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर भूमाफिया मुकेश अग्रवाल और उसके गैंग के खिलाफ सरायन और पिरई नदी के बहाव क्षेत्र में अवैध केशव ग्रीन सिटी कॉलोनी बसाने के प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सीतापुर के डीएम के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र के जेई ने भूमाफिया मुकेश अग्रवाल, मुकेश की पत्नी श्वेता, पिता प्रह्लाद, भाई विकास और पूर्व सब रजिस्ट्रार की पत्नी रोली श्रीवास्तव सहित कई अन्य के खिलाफ एफआईआर हुई कराई है। इन सभी के खिलाफ लोगों को धोखा देने, षड्यंत्र करके जालसाजी करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रकरण में एफआईआर कराई गई है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


