हसीन शाह, गाजियाबाद। अज्ञात शवों की शिनाख्त नहीं होने पर नियमानुसार 72 घंटे इंतजार करने के बाद उनका अंतिम संस्कार कराया जाता है, लेकिन गाजियाबाद में पुलिस की लापरवाही से इस प्रक्रिया में देरी हो रही है।
पोस्टमार्टम से लेकर अंतिम संस्कार कराने तक एक सिपाही की ड्यूटी लगाई जाती है। आरोप है कि कई सिपाही अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय बिना अनुमति छुट्टी पर चले जाते हैं।