National
मथुरा: यदि आपके यहां EESL का मीटर लगा है तो तुरंत बदलवा लें, अन्यथा बंद हो जाएगी बिजली
जागरण संवाददाता, मथुरा। अगर आपके यहां ईईएसएल कंपनी का पुराना मीटर लगा है तो उसे तुरंत बदलवा लें। करार खत्म होने के बाद ये मीटर सिर्फ जनवरी, 2027 तक ही काम करेंगे। इसके बाद आपके घर एवं प्रतिष्ठान की आपूर्ति बंद हो जाएगी।
लेखक Viveka Nand184K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। अगर आपके यहां ईईएसएल कंपनी का पुराना मीटर लगा है तो उसे तुरंत बदलवा लें। करार खत्म होने के बाद ये मीटर सिर्फ जनवरी, 2027 तक ही काम करेंगे। इसके बाद आपके घर एवं प्रतिष्ठान की आपूर्ति बंद हो जाएगी। बिलिंग आदि समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तरह का संदेश इंटरनेट मीडिया पर डीवीवीएनएल द्वारा जारी किया गया है।
मथुरा में केंद्र सरकार के स्मार्ट मीटर नेशनल प्रोग्राम के तहत ईईएसएल कंपनी के स्मार्ट मीटर वर्ष 2018-19 में लगवाए गए थे।अब बीते वर्ष से आटोमेटिक रीडर मीटर लगवाए जा रहे हैं, लेकिन इन मीटरों को प्रीपेड मोड पर किए जाने के विरोध के कारण फिलहाल इनको लगाने का काम धीमा हो गया है। शहरी क्षेत्र में बड़ी संख्या में अभी नए मीटर लगना शेष हैं। इंटरनेट मीडिया पर डीवीवीएनएल द्वारा एक पोस्टर जारी किया गया है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


