National
'आसमान नहीं फट पड़ेगा, आजम खान को अंतरिम जमानत पर रहने दें'; ED को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को आजम खान को दी गई अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
लाइव लॉ की खबर के अनुसार अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एस.वी. राजू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के समक्ष मौखिक रूप से इस मामले का जिक्र किया और आज ही तत्काल सुनवाई की मांग की।



