National
मथुरा: फर्जी ED अधिकारी सचिन शर्मा के के खुल रहे काले कारनामे, अब सिनेमा मालिक ने दर्ज कराया नया मुकदमा
संवाद सूत्र, रिफाइनरी (मथुरा)। प्रवर्तन निदेशालय का फर्जी अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले सचिन शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब थाना रिफाइनरी के सामने स्थित जेवी सिनेमा के मालिक की शिकायत पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा
लेखक Jitendra Kumar Gupta80K पढ़े गए

संवाद सूत्र, रिफाइनरी (मथुरा)। प्रवर्तन निदेशालय का फर्जी अधिकारी बनकर रौब गांठने वाले सचिन शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब थाना रिफाइनरी के सामने स्थित जेवी सिनेमा के मालिक की शिकायत पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।
आरोप है कि सचिन ने ईडी अधिकारी होने का रौब दिखाकर सिनेमा में मुफ्त फिल्में देखीं, रेस्टोरेंट में फ्री में खाना खाया और दीपावली पर उपहार के नाम पर एलईडी टीवी भी ले गया। रुपये मांगने पर सिनेमा बंद कराने और मालिक व मैनेजर को जेल भिजवाने की धमकी देने लगा।



