National
Doping : पैरालिंपिक खिलाड़ी अनमोल वशिष्ठ तीन साल के लिए निलंबित, एशियाड जाने से भी चूके
जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी अनमोल वशिष्ठ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति (आइपीसी) की कार्रवाई के बाद अनमोल वर्ष 202
लेखक Amit Tiwari154K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी अनमोल वशिष्ठ को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के मामले में तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय पैरालिंपिक समिति (आइपीसी) की कार्रवाई के बाद अनमोल वर्ष 2029 तक किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यह मामला नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री के दौरान हुई डोपिंग जांच से जुड़ा है।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिस्पर्धा से बाहर किए गए परीक्षण में अनमोल का नमूना प्रतिबंधित पदार्थ के लिए सकारात्मक पाया गया। जांच में डीएचसीएमटी (डिहाइड्रोक्लोरोमिथाइलटेस्टोस्टेरोन) की मौजूदगी सामने आई। यह एक प्रतिबंधित एनाबालिक स्टेरायड है। इसका उपयोग खेलों में प्रदर्शन बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के नियमों के तहत इस पदार्थ का सेवन प्रतिबंधित है।



