National
दिल्ली गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा फॉरेंसिक खुलासा, DNA रिपोर्ट में 4 पुरुषों की हुई पुष्टि; मिले अहम सबूत
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले हैं।
लेखक Digital Desk191K पढ़े गए
-1792827306969.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले हैं।
केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट में पीड़िता के स्वाब नमूनों में मानव वीर्य की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों में चार पुरुषों से मेल खाती मिश्रित डीएनए प्रोफाइल मिली है। वाई-एसटीआर विश्लेषण में भी आरोपियों के डीएनए प्रोफाइल और पीड़िता के नमूनों के बीच मजबूत मेल पाया गया है।



