National
नाबालिग ने दिया बच्ची को जन्म, युवक पर लगे दुष्कर्म के आरोप; DNA मैच न होने से चंडीगढ़ कोर्ट ने किया बरी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जिला अदालत में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला डीएनए रिपोर्ट के बाद पूरी तरह पलट गया। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म
लेखक Manoj Singh Bisht197K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जिला अदालत में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला डीएनए रिपोर्ट के बाद पूरी तरह पलट गया। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, जिस कारण वह गर्भवती हो गई और समय से पहले उसका प्रसव हो गया।
उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन जब डीएनए जांच की गई तो पता चला कि आरोपित तो उस नवजात बच्ची का पिता ही नहीं था, क्योंकि आरोपित और नवजात का डीएनए आपस में मैच ही नहीं हुआ।



