National
मिशन शक्ति के तहत छात्रा मुस्कान भारती बनीं एक दिन की DIOS, बोली- आईएएस-पीसीएस बनना है सपना
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज-6) के तहत सोमवार को शहर में प्रेरक पहल देखने को मिली। कस्तूरबा बालिका इंट
लेखक Sangram Singh101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान (फेज-6) के तहत सोमवार को शहर में प्रेरक पहल देखने को मिली। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा-12 की मेधावी छात्रा मुस्कान भारती को एक दिन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) की कुर्सी संभालकर प्रशासनिक दायित्व निभाने का अवसर प्रदान किया गया।
इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, प्रशासनिक समझ और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है, ताकि वे भविष्य में विभिन्न नेतृत्वकारी पदों के लिए प्रेरित हो सकें। सांकेतिक रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक की जिम्मेदारी संभालने के बाद छात्रा मुस्कान भारती ने विभाग की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

