National
सरयू राय ने धनबाद में अवैध खनन पर DGMS की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के
लेखक Ashish Singh107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने खान सुरक्षा महानिदेशालय, धनबाद की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए छह सवालों के जवाब में कार्यालय ने हर बार यही कहा कि मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
राय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से धनबाद में अवैध कोयला खनन के मामले में खान सुरक्षा महानिदेशालय तथा केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।



