राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदल दिए हैं। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। शिवम प्रताप सिंह को अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त करेंगे।
वहीं, लाहुल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना को बिलासपुर का नया उपायुक्त लगाया गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी को लाहुल-स्पीति का उपायुक्त लगाया गया है।