National
चंडीगढ़ का DAV कॉलेज जश्न में डूबा, गरबा-डांडिया की धुन पर स्टूडेंट्स की मस्ती; दिनभर उत्सव जैसा माहौल
उपेंद्र सेन गुप्ता, चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज वीरवार को उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। नवरात्र के मौके पर कॉलेज में डांडिया फेस्ट का आयोजन कराया गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। गरबा
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

उपेंद्र सेन गुप्ता, चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज वीरवार को उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। नवरात्र के मौके पर कॉलेज में डांडिया फेस्ट का आयोजन कराया गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। गरबा-डांडिया की धुन पर तेज साउंड सिस्टम की आवाज पर स्टूडेंट्स जमकर थिरके।
सुबह से ही कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। ज्यादातर छात्र-छात्राएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर आए थे। कॉलेज प्रशासन ने ग्राउंड में विशेष व्यवस्था की थी। डीजे पर पंजाबी और गुजराती गानों की धुन बजते ही पूरा मैदान गूंज उठा।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


