राज्य ब्यूरो, शिमला। दीपावली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की दो लंबित किस्तें जारी करने की मांग को लेकर हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ाया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि त्योहार से पहले महंगाई भत्ते की दोनों किस्तें जारी होने से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलेगी। त्रिलोक ठाकुर की अध्यक्षता में महासंघ के प्रदेशभर के पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक हुई।