नेमिष हेमंत, नई दिल्ली।  दिल्ली के जनपथ बाजार में लगातार हो रहे प्रदर्शनों और बैरिकेडिंग का असर त्योहारी कारोबार पर पड़ रहा है।
जनपथ मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीले मदान के मुताबिक, कारोबार घटकर करीब 15 प्रतिशत रह गया है और कई दुकानदारों की पिछले कुछ दिनों में बोहनी तक नहीं हुई।
वहीं, शनिवार को कनॉट प्लेस में चहल-पहल लौटने के बावजूद कारोबार करीब 50 प्रतिशत ही रहा।