जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो में शाम‍िल होने के ल‍िए सीएम और रक्षा मंत्री एक द‍िन पूर्व ही काशी पहुंच गए। राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके पश्चात रक्षा मंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे, जहां विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।