National
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाई गई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; CM फडणवीस ने एक्टर से की बात
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फोन किया। CM ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा और गिरफ्तार कर लिया जाएगा
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए
-1792347298988.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोलीबारी की घटना के बाद अभिनेता टाइगर श्रॉफ को फोन किया। CM ने उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाएगा और गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उन्होंने अभिनेता को आश्वासन देते हुए कहा, 'हम सब आपके साथ हैं। हम जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।' इससे पहले, फडणवीस ने गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर को फोन किया था।



