जागरण संवाददाता, धर्मशाला। कांगड़ा जिले के एकदिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कार्य में देरी पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। धर्मशाला के सकोह में इनडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी पर सुक्खू ने सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता और प्रोजेक्ट डायरेक्टर से पूछा कि पिछले वर्ष टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम में अपेक्षित तेजी क्यों नहीं आई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, "काम करना है ढंग से, नहीं करना तो नौकरी छोड़ दो...अगर ऐसी स्पीड से काम करना है तो सस्पेंड कर दूंगा।"