National
निशानेबाज से यूपी पुलिस का सिपाही: CM योगी ने मोहित पाल को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- अब प्रदेश सेवा के साथ जीतूंगा गोल्ड
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिस हाथ में अब तक पदक जीतने के लिए निशाना साधने वाली बंदूक रही, वही हाथ अब उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में प्रदेश की सेवा करेगा। मुरादाबाद के नेशनल शूटर मोहित पाल ने मेहनत और लगन के दम पर खेल
लेखक Mohsin Pasha179K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिस हाथ में अब तक पदक जीतने के लिए निशाना साधने वाली बंदूक रही, वही हाथ अब उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी में प्रदेश की सेवा करेगा। मुरादाबाद के नेशनल शूटर मोहित पाल ने मेहनत और लगन के दम पर खेल के मैदान से पुलिस विभाग तक का सफर तय किया है।
गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें मुरादाबाद के मोहित पाल भी शामिल रहे।



