National
गाजियाबाद में CM योगी के VVIP रूट से चोरी हो गए CCTV कैमरे, 48 में से 47 कैमरे गायब; बचा हुआ 1 भी खराब
आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम की वसुंधरा चौकी में हुए धमाके के बाद वीवीआईपी मानी जाने वाली 10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड खतरे के साए में है।
लेखक Ashutosh Gupta199K पढ़े गए

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम की वसुंधरा चौकी में हुए धमाके के बाद वीवीआईपी मानी जाने वाली 10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड खतरे के साए में है।
एलिवेटेड रोड पर तीन साल पहले लगाए गए 48 में से 47 सीसीटीवी कैमरे चोरी हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर इस रोड से दिल्ली आते-जाते हैं।
साथ ही अन्य वीवीआईपी मूवमेंट भी यहीं से होता है। ऐसे में सुरक्षा को खतरा है। दीवाली से पहले वसुंधरा पुलिस चौकी पर एलिवेटेड रोड से विस्फोटक फेंका गया था।



