जागरण संवाददाता, भागलपुर। Who is Kahkashan Parveen : जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर धार देने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहद भरोसेमंद वरिष्ठ नेत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद और भागलपुर नगर निगम की प्रथम महापौर कहकशां परवीन पर बड़ा दांव खेला है। पार्टी ने उन्हें महिला प्रकोष्ठ का राष्‍ट्रीय स्‍तर का प्रभारी मनोनीत किया है।