राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 51 नवविवाहित बेटियों को उनके प्रथम करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
लाडली फाउंडेशन द्वारा मार्च माह में इन सभी बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया था। उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर आर्थिक सहायता और उपहार प्रदान करने की यह पहल बेटियों के जीवन में खुशियां बांटने के साथ उन्हें आर्थिक संबल देने का सराहनीय प्रयास है।