National
'उनके पास कानूनी आधार नहीं इसलिए...', सौरव और आशुतोष की गिरफ्तारी पर बोले CJP चीफ अभिजीत दीपके
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने साथियों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने रविवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर आशु और सौरभ की गि
लेखक Digital Desk112K पढ़े गए
-1792341038914.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अपने साथियों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी पर बयान दिया है। उन्होंने रविवार को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर आशु और सौरभ की गिरफ्तारी को लंबा खींचा जा रहा है, ताकि अदालती कार्यावाही में देर हो और उन्हें रिहाई न मिल सके।
दीपके ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनके पास जेल में रखने का कोई कानूनी आधार नहीं है, इसलिए वे उन्हें रोकने के लिए चाल चल रहे हैं। सीजेपी द्वारा प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।



