National
'आप इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं', याचिका लिस्ट न होने से नाराज वकील ने CJI पर उठाए सवाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में 2 नवंबर को दायर एक याचिका को लिस्ट (सूचीबद्ध) न किए जाने की प्रक्रियात्मक चूक पर एक वकील ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के मामले का जिक्र करते हुए हंगामा
लेखक Digital Desk56K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में 2 नवंबर को दायर एक याचिका को लिस्ट (सूचीबद्ध) न किए जाने की प्रक्रियात्मक चूक पर एक वकील ने बहुत तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना पूर्व सूचना के मामले का जिक्र करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और सीजेआई के पद पर बने रहने के लिए जस्टिस सूर्यकांत की योग्यता पर ही सवाल उठा दिए।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जब बेंच मोटर दुर्घटना दावों से जुड़े कुछ मामलों की सुनवाई कर रही थी तब एक वकील ने कहा कि 2 नवंबर को दायर की गई याचिका अभी तक लिस्ट नहीं हुई है, जबकि सीजेआई के कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।



