National
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने समेत SIR रोकने जैसी कई मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई संभव
संजय मिश्र, नई दिल्ली। 'वोट चोरी-एसआईआर' को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए सड़क पर उतर चुके एकजुट विपक्ष ने सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। चुनावो
लेखक Sanjay Mishra150K पढ़े गए

संजय मिश्र, नई दिल्ली। 'वोट चोरी-एसआईआर' को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निर्णायक जंग के लिए सड़क पर उतर चुके एकजुट विपक्ष ने सोमवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। चुनावों में भारी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए सर्वोच्च अदालत में एक संयुक्त याचिका दाखिल कर ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में राजधानी के कनाट प्लेस के बाराखंबा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक 'लोकतंत्र के लिए मार्च' के इस बड़े विरोध प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव से लेकर साैगात राय जैसे शीर्ष विपक्षी नेताओं ने हजारों लोगों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

