National
पटियाला में टोल बैरियर तोड़कर कर्मचारी को मारी टक्कर, बोनट पर घसीटता ले गया चालक; CCTV में कैद हुई घटना
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टोल बैरियर को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को जोरदार ट
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टोल बैरियर को तोड़ते हुए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कर्मचारी उछलकर सीधे गाड़ी के बोनट पर जा गिरा।
इसके बावजूद चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय अपनी रफ्तार और बढ़ा दी और कर्मचारी को कुछ दूर तक बोनट पर घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कर्मचारी सड़क पर नीचे गिर गया और चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।



