National
सिवान सदर अस्पताल में डेड बॉडी के गले से चुराई सोने की चेन, CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी पुलिस
जागरण संवाददाता, सिवान। मॉडल सदर अस्पताल के आपात कक्ष के समीप मृत महिला के शव से सोने की चेन निकालकर फरार होने की खबर दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मामले में अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाने में प्राथमि
लेखक Tarun Kumar102K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिवान। मॉडल सदर अस्पताल के आपात कक्ष के समीप मृत महिला के शव से सोने की चेन निकालकर फरार होने की खबर दैनिक जागरण में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद मामले में अस्पताल प्रबंधन ने नगर थाने में प्राथमिकी कराई है।
घटनाक्रम का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। प्राथमिकी के बाद पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ के बाद पुलिस को संदिग्ध युवक का फोटो और सीसी कैमरा फुटेज सौंपा है।



