National
चंडीगढ़ निगम में भ्रष्टाचार, रिश्वत बंटवारे में सेनिटरी इंस्पेक्टर से लेकर ज्वाइंट कमिश्नर का नाम; CBI जांच शुरू
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम में 14 लाख की रिश्वत के खेल में अब बड़े अफसरों पर भी जांच की आंच पहुंच गई है। डंपिंग ग्राउंड में जेसीबी से सफाई का काम करवाने वाले ठेकेदार ने सीबीआई को दी शिकायत में सेनिटरी इंस्पेक्टर
लेखक Ravi Atwal89K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम में 14 लाख की रिश्वत के खेल में अब बड़े अफसरों पर भी जांच की आंच पहुंच गई है। डंपिंग ग्राउंड में जेसीबी से सफाई का काम करवाने वाले ठेकेदार ने सीबीआई को दी शिकायत में सेनिटरी इंस्पेक्टर से लेकर ज्वाइंट कमिश्नर पीसीएस बलबीर राज सिंह का भी नाम ले दिया है।
ठेकेदार प्रशांत भदौरिया का कहना है कि उनके बिल क्लियर करवाने के नाम पर सेनिटरी इंस्पेक्टर शक्ति शर्मा ने उससे 14 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शक्ति का कहना था कि यह रकम ऊपर तक पहुंचाई जानी है।



