National
बिहार में स्टाफ नर्स अभ्यर्थियों को राहत, BTSC भर्ती में 13 जून तक के आरक्षण प्रमाण-पत्र होंगे मान्य
विधि संवाददाता, पटना। पटना हाई कोर्ट ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) को स्टाफ नर्स भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 13 जून 2025 तक जारी जाति, नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएलसी) और आर्थिक रूप से पि
लेखक Pratyush Pratap Singh196K पढ़े गए

विधि संवाददाता, पटना। पटना हाई कोर्ट ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) को स्टाफ नर्स भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए 13 जून 2025 तक जारी जाति, नॉन-क्रीमी लेयर (एनसीएलसी) और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के प्रमाण-पत्रों को मान्य करने का आदेश दिया है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक प्रमाण-पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी संबंधित आरक्षित श्रेणी में ही रखते हुए परिणाम प्रकाशित किया जाए। न्यायाधीश पार्थ सारथी की एकलपीठ ने शाहिद अख्तर सहित 11 अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

