National
उत्तर प्रदेश की BSc पास दो सहेलियों ने नौकरी छोड़ शुरू की 'फ्लोर मिल', लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
राकेश मिश्र, लखीमपुर। हुनर, हौसले और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी जा सकती है। इसकी मिसाल हैं दो सहेलियां ज्योति वर्मा और शैलजा, जिन्होंने नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय खुद उद्यमी बनने का रास्ता चुना।
लेखक Dharmesh Kumar Shukla70K पढ़े गए

राकेश मिश्र, लखीमपुर। हुनर, हौसले और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिखी जा सकती है। इसकी मिसाल हैं दो सहेलियां ज्योति वर्मा और शैलजा, जिन्होंने नौकरी की तलाश में भटकने के बजाय खुद उद्यमी बनने का रास्ता चुना।
बीएससी तक पढ़ाई करने वाली 25 वर्षीय ज्योति ने अपनी हमजोली शैलजा के साथ मिलकर फ्लोर मिल स्थापित की। आज उनकी इकाई से न केवल उनके सपनों को उड़ान मिली है, बल्कि कई परिवारों की आजीविका भी जुड़ी है। ब्रांडेड कंपनियों के बीच उनका ‘श्री कान्हा भोग’ आटा अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

