जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा अब संगठन की मजबूती के लिए यूथ और बूथ को केंद्र में रखकर रणनीति बना रही है। पार्टी की नजर खासतौर पर जेन-जी और युवा मतदाताओं पर है। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ उन्हें पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों से जोड़ने की कवायद तेज की जाएगी। दूसरी ओर, चुनावी सफलता की बुनियाद माने जाने वाले बूथों को भी हर स्तर पर मजबूत करने की योजना है।