जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के शुभारंभ पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।
नवीन ने कहा कि राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं है और उनके नेतृत्व में कांग्रेस रसातल में जाती रहेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने भी कांग्रेस पर अराजकता फैलाने और एसआईआर को मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।