National
मथुरा से BJP का चुनावी शंखनाद: 2027 के रण में कृष्ण जन्मभूमि का कार्ड, बीजेपी साधेगी पश्चिमी यूपी का सियासी गणित
जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा ने कान्हा की नगरी से अपनी आगामी राजनीतिक रणनीति के कई संकेत दिए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ धाम के बाद अब मथुर
लेखक Vineet Kumar Mishra52K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा ने कान्हा की नगरी से अपनी आगामी राजनीतिक रणनीति के कई संकेत दिए हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी विश्वनाथ धाम के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा पार्टी के राजनीतिक विमर्श में प्रमुखता से है।
परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में दो दिवसीय योजना बैठक का आयोजन और इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का श्रीकृष्ण जन्मभूमि को 2027 के चुनाव का महत्वपूर्ण विषय बताना इसी कड़ी में देखा जा रहा है। बैठक के स्थान से लेकर नेताओं के बयानों तक में ब्रज की धार्मिक पहचान के साथ चुनावी राजनीति के व्यापक संकेत भी छिपे हैं।



