डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 17 अक्टूबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
एक साधारण शिक्षक परिवार से निकलकर 18 साल की उम्र में पहली ऑडियो कैसेट से लोकप्रियता हासिल करने वाले भगवंत मान ने हास्य कला के मंचों पर 'जुगनू' बनकर राज किया।