जागरण संवाददाता, पटना। बिहार से मानसून की विदाई होने के साथ मौसम का रंग बदल रहा है। पुरवा और पछुआ के मिश्रित प्रभाव से मौसम का तेवर में बदलाव आया है।
सुबह और देर रात्रि में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। जबकि, दिन में तीखी धूप के कारण हल्की गर्मी व उमस का प्रभाव बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी जिलों का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा।