राज्य ब्यूरो, पटना। विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि ललन सिंह से बधाई लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। नीरज के इस बयान से जेडीयू के भीतर सियासी चर्चा तेज हो गई है।