National
Bihar Crime : 50 लाख की फिरौती, नेपाल में बंधक और कोर्ट में भिड़ंत, किशोरी अपहरण कांड में नया मोड़
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाने की पुलिस ने किशोरी को 50 लाख की फिरौती के लिए अगवा कर नेपाल में बंधक बनाने के मामले में पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाने के रायसिंघा इलाके के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
लेखक Aakash Kumar157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। साहेबगंज थाने की पुलिस ने किशोरी को 50 लाख की फिरौती के लिए अगवा कर नेपाल में बंधक बनाने के मामले में पूर्वी चंपारण के मुफस्सिल थाने के रायसिंघा इलाके के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीनों आरोपितों राजा बाबू, मो. इनामुल और विधि विरुद्ध किशोर को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लाई। कोर्ट परिसर में आरोपित पक्ष से भी दर्जनों लोग जुट गए और दोनों पक्षों की भिड़ंत हो गई।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


