जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में मेहमानखाना के संरक्षण का काम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शुरू किया है। मेहमानखाना की दीवारों पर हो रही पच्चीकारी के निकले पत्थरों को दोबारा लगाने के साथ ही टीप (प्वाइंटिंग) का काम किया जाएगा। खराब पत्थरों को बदला जाएगा। इसके लिए पाड़ (स्केफोल्डिंग) बांधने का काम शुरू कर दिया गया है। मेहमानखाना के बाहर चबूतरे के फर्श के खराब पत्थरों को भी बदला जा रहा है।
ताजमहल में मुख्य मकबरे की पश्चिम दिशा में मस्जिद और पूर्वी दिशा में मेहमानखाना स्थित है। यह जवाब शैली में बने हुए हैं, जिससे कि स्मारक में एक साम्यता नजर आए। मेहमानखाना का संरक्षण एएसआई के आगरा सर्किल ने शुरू किया है।