National
प्रयागराज में ARTO के साथ सस्पेंड सिपाहियों ने अभद्रता कर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन दल प्रथम आनंद प्रताप राव को घेरने के साथ ही अभद्रता व धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप विभाग के चार निलंबित सिपाहियों पर लगा है। यही नही
लेखक Rajendra Yadav162K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन दल प्रथम आनंद प्रताप राव को घेरने के साथ ही अभद्रता व धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप विभाग के चार निलंबित सिपाहियों पर लगा है। यही नहीं, एआरटीओ के परिवार को लखनऊ से उठाने तक की धमकी दी गई है। मामले में कर्नलगंज थाने में चारों निलंबित सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एआरटीओ आनंद प्रताप राव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर दी। बताया कि वह 16 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे एलनगंज स्थित अपने सहकर्मी प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के आवाास पर गए थे। विभागीय चर्चा के बाद वह ड्यूटी पर जाने के लिए बाहर निकलकर जैसे ही अपने वाहन में बैठे निलंबित प्रवर्तन सिपाही पंकज सिंह, अनिल प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद यादव व चालक जनार्दन शर्मा ने घेर लिया। अभद्र व्यवहार करते हुए अपशब्द बोला।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


