संदीप कुमार, गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले तीन-चार दिनों से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी और लोगों को जहरीली हवा से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब हवा की गति कम होने के साथ ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने लगा है।
बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में शाम छह बजे एक्यूआई बढ़कर 327 पर पहुंच गया। मानेसर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
शहर में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण सड़कों पर जमा मिट्टी और धूल है।