National
AMU प्रशासन ने मानीं Gen Z की मांग, छात्र संघ चुनाव का ऐलान; प्रॉक्टर भी बदले गए
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 20 दिन से चल रहे धरने के बाद गुरुवार देर रात छात्रों और कुलपति के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने Gen
लेखक Digital Desk149K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर 20 दिन से चल रहे धरने के बाद गुरुवार देर रात छात्रों और कुलपति के बीच हुई बैठक में सहमति बन गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने Gen Z की दोनों प्रमुख मांगें मान ली हैं। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नावेद खान को हटाकर राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. मोहम्मद नफीस अहमद अंसारी को नया प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है।
वहीं, छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। इसके तहत पांच नवंबर को मतदान होगा और उसी दिन शाम सात बजे से मतगणना शुरू होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय की ओर से नौ अक्टूबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, कुलपति प्रो. नईमा खातून ने विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए प्रो. नफीस अहमद अंसारी को दो वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रॉक्टर नियुक्त किया है।



