जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की कुर्क संपत्तियों को रिलीज कराने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
गांधी परिवार के नियंत्रण वाली AJL को PMLA अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष संपत्तियां मुक्त कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत से अंतरिम राहत मांगी थी।